• Fri. May 15th, 2026

पत्रकार हितों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी भाकियू भानु

ByVijay Singhal

Feb 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफजर्नलिस्ट(उपज), भारतीय किसान यूनियन भानू की संयुक्त बैठक वृंदावन में एक धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम के संयोजक अंकित तिवारी ने दोनों संगठनों के सभी पदाधिकारियों का पटुका पहनाकर ठाकुर बांके बिहारी जी की तस्वीर देकर सम्मान किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने संगठन का विस्तार करते हुए अधिवक्ता श्रीमती उषा सोलंकी को भारतीय किसान यूनियन भानु महिला मोर्चा आगरा मंडल की महासचिव श्रीमती लक्ष्मी शर्मा को सचिव बनाया गया।  भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने मीडिया के कार्य की सराहना की और कहा कि देश के अन्न दाताओं की ज्वलंत समस्याओं को मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाती है भारतीय किसान यूनियन भानू हमेशा सामाजिक सरोकारों से ताल्लुक रखती है और देश हित में किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहती है। पत्रकार हितों के लिए जल्द मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उपज के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने कहा कि मीडिया हमेशा से ही अपनी कलम से निष्पक्ष होकर सच लिखती है बिना किसी भेदभाव के सामाजिक संगठनों की आवाज को राष्ट्रहित में बुलंद करती है सभी संगठनों को भी मीडिया कर्मियों के हितों की बात अपने मंच से करनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के पत्रकार सुरक्षा कानून संसद में बनना चाहिए। महानगर अध्यक्ष विजय सिंघल के नेतृत्व में विवेक तिवारी को महानगर का उपाध्यक्ष बनाया गया,पवन पाठक को जिलाउपाध्यक्ष का पद दिया गया।   इसके अलावा बैठक में सड़क हादसे में  छाता के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गुप्ता को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए दो मिनट का शोक रखा गया और मृतक परिवार को उपज के वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर यशवीर सिंह राघव, भाकियू भानु राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ एवं क्षत्रिय महासभा के द्वारा आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन उपज पत्रकार संगठन मथुरा के जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान ने किया। इस अवसर पर ठाकुर सुजान सिंह,ठाकुर सियाराम सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर,विजय सिंघल,महेश वर्मा,वीरेंद्र छौंकर, सेलू मिश्रा, सोनू , प्रिन्स वर्मा,चेतन राघव,पंडित धीरज पचौरी आदि मोजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.