• Fri. May 15th, 2026

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल

ByVijay Singhal

Feb 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भक्ति संगीत जगत के जाने-माने भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात में दोनों ने धर्म और अध्यात्म से जुड़ी गहन चर्चाएं कीं। मुलाकात के दौरान कन्हैया मित्तल ने प्रेमानंद महाराज और वहां मौजूद भक्तों के सामने अपना लोकप्रिय भजन हारा हूं बाबा, बस तुझ पर भरोसा है प्रस्तुत किया। मित्तल की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया। भजन सुनते ही वहां उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो गए। प्रेमानंद महाराज ने कन्हैया मित्तल के भक्ति भाव और उनकी सेवा भावना की सराहना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.