• Thu. Nov 26th, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा और आरएलडी के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Byvijay.singhal1233

Dec 2, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसमें सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल, बसपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने भाजपा का दामन थामा।

इतना ही नहीं राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, बसपा के लखनऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष महादीन गौतम, सहकारी बैंक लिमिटेड जौनपुर के चेयरमैन सरदार मंजीत सिंह, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री कुंवर अवधेश प्रताप सिंह, रिटायर्ड जज अशोक कुमार सिंह और रमेश चंद्र दिवाकर व सेवानिवृत अधिकारी उमाशंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका सदस्य बनना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं के दम पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले उत्तर प्रदेश अपराधियों का चारागाह बन गया था अब यहां विकास की गंगा बह रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चल रही है। गरीबों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। गरीबों के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं और किसानों की भलाई के कई काम सरकार ने किए हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.