• Fri. Jun 26th, 2026

दवा के नाम पर पिटाई…खाना मांगने पर भी सजा; सामने आया अवैध नशा मुक्ति केन्द्र का काला सच

ByVijay Singhal

May 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर छापे मारे। एसीएमओ के निर्देशन में राजीव नगर के पहलवान नशा मुक्ति केंद्र और आदेश नगर कॉलोनी स्थित उजाला नशा मुक्ति केंद्र की जांच की। इनमें 57 मरीज भर्ती थे, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से पीटने और खाना व दवाएं न देने की शिकायत की। मरीजों के पास से बीड़ी व तंबाकू भी मिला। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस देने के साथ दो दिन का समय मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करने के लिए दिया है। उसके बाद इन्हें सील किया जाएगा। मंगलवार को एसीएमओ पीयूष जैन की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहलवान नशा मुक्ति केंद्र, राजीव नगर में छापा मारा। यहां केंद्र का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। कोई डाॅक्टर भी नहीं था। सुरेश पाल सिंह इस केंद्र का संचालक था। पांच साल से यह केंद्र संचालित था। टीम को 29 मरीज भर्ती मिले। इन्होंने खाना न देने, मारपीट करने और दवाएं न देने के आरोप लगाए। मऊ स्थित आदेश नगर कॉलोनी में उजाला नशा मुक्ति केंद्र में स्वास्थ्य विभाग को 27 मरीज भर्ती मिले। यह केंद्र अवैध रूप से संचालित था, जिसे सुनील गुलाटी चला रहा था। दिल्ली में इसके नशा मुक्ति केंद्र को सरकार ने बंद करा दिया तो इसने आगरा में शुरू कर दिया। हर मरीज से वह साधारण कमरे के 10 हजार रुपये और एसी कमरे के 15 हजार रुपये वसूल रहा था। यहां भर्ती मरीजों ने मारपीट के आरोप लगाए। बेहद डरे हुए मरीजों ने खाना न मिलने की शिकायत की। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया गया था। यहां भर्ती मरीजों के परिजन को सूचित कर दिया गया है कि वह अपने मरीजों को किसी अन्य अस्पताल में ले जाएं। दोनों अवैध केंद्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
पहलवान नशा मुक्ति केंद्र का संचालक सुरेश पाल सिंह हरियाणा का है, जबकि सुनील गुलाटी दिल्ली का। दोनों ही अवैध रूप से पांच साल से केंद्र चला रहे थे। पहलवान ने खुद को पथौली का बताया, लेकिन वह हरियाणा निवासी निकला। नशा मुक्ति के नाम पर वह बाहर के मरीजों को भर्ती कर जमकर वसूली कर रहे थे। मरीजों के साथ मारपीट और खाना न देने के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी पाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.