हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अक्षय तृतीया व वीकेंड होने के कारण भीड़ का दबाव ज्यादा रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई और एक-एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। इससे यहां दोपहर तक दो से ढाई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइन में लगभग डेढ़ घंटे तक लगना पड़ा तब जाकर दर्शन हुए। ऐसी गर्मी में बुजुर्ग और बच्चों को बुरा हाल था।
सुबह 6 बजे से भक्त ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन की अभिलाषा लिए मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर लाइन में लग गए। पुलिस द्वारा भीड़ का अंदेशा होने के कारण रात में ही विद्यापीठ चौराहे से फोगला आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी। यहां सुबह 8 बजे हरिनिकुंज चौराहा से भी आगे इस्काॅन रोड पर लंबी लाइन लग गई। भक्त लाइन के सहारे मंदिर की ओर बढ़ते गए और मंदिर की गली में पहुंचे, लेकिन यहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण हालात बिगड़ गए। धक्कामुक्की और आपाधापी के साथ भक्त मंदिर के गेट तक पहुंचे। दूसरी ओर सुबह 11 बजे के बाद विद्यापीठ चौराहे से लेकर इस्काॅन मार्ग पर फोगला आश्रम तक श्रद्धालुओं की लाइन देखकर लोग प्रशासन की व्यवस्था को भी कोसते दिखे। यहां लगभग ढाई किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक लाइन लग गई। गर्मी में लाइन में लगे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की तबीयत भी खराब हुई। कई ऐसे श्रद्धालु भी थे जो बिना दर्शन के ही लौट गए। वृंदावन-मथुरा मार्ग पर सैकड़ों लोग पैदल ही रास्ता तय करने के लिए मजबूर दिखे। मार्ग पर यातायात साधनों की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानी हुई। वहीं डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष पांडेय ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। शनिवार को व्यवस्थाओं को परखने के बाद अधिकारियों ने रविवार को और कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि विद्यापीठ चौराहे से इस्काॅन मंदिर मार्ग पर सड़क पर ग्रीन कारपेट बिछाने के लिए भी कहा गया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes