हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
भरतपुर। माली, सैनी, कुशवाह,मौर्य समाज के लोगों ने 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर अरोदा और बेरी गांव के बीच आंदोलनकारी शुक्रवार शाम से आगरा-जयपुर हाईवे जाम कर डटे हुए हैं। शनिवार देर रात तक ये सभी हाईवे पर ही मौजूद रहे। आंदोलनकारी हाईवे पर ईंट, पत्थर डालकर वहीं धरना दे रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंट लगाकर आंदोलनकारी रातभर लोग लाठियां लेकर नारेबाजी करते रहे। आंदोलन को देखते हुए संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने रविवार रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं।
वहीं शनिवार सुबह 9 बजे के करीब एक बाइक सवार के साथ अरोदा व बेरी के बीच निकल रहे पुलिसकर्मी को आंदोलनकारियों ने रोक दिया और बाइक से उतार दिया। उसे धमका कर वापस पैदल रवाना कर दिया। फिलहाल इस मामले पर अभी तक मुख्यमंत्री या भरतपुर से किसी भी मंत्री का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है। आंदोलनकारियों ने हाईवे पर ही खाने.पीने की व्यवस्था कर ली है।
आंदोलनकारी गिरफ्तार साथियों को छोड़ने और देवनारायण बोर्ड जैसा बोर्ड गठित करने की भी मांग कर रहे हैं। जाम के हालात देखते हुए भरतपुर पुलिस ने रात में ही जयपुर से आगरा और आगरा से जयपुर जाने वाले वाहनों का अन्य रास्ते से निकाला जा रहा है। जयपुर से आगरा जाने वाले वाहनों को नगर होते हुए भरतपुर के रास्ते नेशनल हाईवे 21 पर निकाला जा रहा है। आगरा से जयपुर जाने वाले वाहनों को उच्चैन से बयाना, वैर, भुसावर, छोंकरवाड़ा होते हुए नेशनल हाईवे पर निकाला जा रहा है। प्रदर्शन स्थल से पुलिस टीमें करीब 1 किलोमीटर दूर हैं। संभागीय आयुक्त के आदेश के बाद नदबई, वैर और भुसावर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद होगई हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes