• Thu. Nov 26th, 2026

दस्यु केशव गुर्जर मुठभेड़ में गिरफ्तारः पैर में लगी गोली, सवा लाख का इनामी, तीन प्रदेशों की पुलिस ढूंढ रही थी

Byvijay.singhal1233

Jan 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस और दस्यु केशव गुर्जर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश केशव गुर्जर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया गया है। इस पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान की पुलिस ने इनाम घोषित किया है। तीन प्रदेशों में आतंक का पर्याय बने दस्यु केशव गुर्जर की तलाश पुलिस कर रही थी। सोमवार को पुलिस को इसके धौलपुर जिले में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने सेवर पाली इलाके में इसकी घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देख केशव गुर्जर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में केशव गुर्जर के पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग खुद आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं एसपी धर्मेंद्र सिंह कर रहे थे। बदमाश धौलपुर जिले के बसई डांग थाना इलाके के शाहपुर गांव का रहने वाला है। बताते चलें कि इस पर आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से 50 हजार, राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा की ओर से 50 हजार तथा पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन, ग्वालियर की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.