• Thu. Nov 26th, 2026

हड़ताल पर रहे बैनामा लेखक और अधिवक्तागण

Byvijay.singhal1233

May 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश सरकार द्वारा उपनिबंधन कार्यालयों में पीपीपी मॉडल पर फ्रंट ऑफिस सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके विरोध में मंगलवार को महावन तहसील में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। सब रजिस्ट्रार दुर्गेश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।  सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर सुबह 10 बजे से अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडरों ने काम बंद कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि फ्रंट ऑफिस खुलने से रोजगार चौपट हो जाएगा। फ्रंट ऑफिस का नियम लागू नहीं हो इसका विरोध किया जा रहा है। अधिवक्ता भगवत स्वरुप शर्मा ने कहा अगर फ्रंट ऑफिस का नियम लागू किया गया तो रजिस्ट्री कराने का काम प्राइवेट कंपनी के अधीन हो जाएगा। इससे दस्तावेज लेखक बेरोजगार हो जाएंगे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि अगर यह नियम लागू किया तो दस्तावेज लेखक कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कालीचरण चौधरी, कमल बिहारी, सोमेश पाठक, गोविंद सारस्वत, मदनलाल लवानिया, राजवीर सिंह, सौरभ चौधरी, देवराज सिंह, बृजेश चौधरी, भोला चौधरी आदि मौजूद रहे। सब रजिस्ट्रार दुर्गेश सक्सैना ने बताया कि कार्यालय से रोजाना स्टाम्प व फीस का लगभग 30 लाख रुपये रुपए का संग्रह होता है जो आज नहीं हो सका है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.