• Fri. Nov 27th, 2026

द्वारिकाधीश मंदिर में बाहर से फूल लाने पर प्रतिबंध

Byvijay.singhal1233

Jan 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री द्वारिकाधीश मंदिर में बाहर से फूल लाने पर मंदिर प्रबंधन से प्रतिबंध लगा दिया है। वायरल वीडियो में एक सेवायत लाउडस्पीकर पर चिल्ला-चिल्लाकर भक्तों से बाहर से फूल व अन्य सामग्री लाने से मना कर रहा है। आसपास खड़े भक्तों ने सेवायत का वीडियो कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में प्रतिबंध मंदिर के सेवायत ने कहा कि मंदिर में बाहर से कोई भी फूल प्रसादी ठाकुर जी पर नहीं चढ़ाई जाती है। इसलिए प्रबंधन ने इसपर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। प्रबंधन समिति के इस कदम से मंदिर के बाहर फूल विक्रेताओं में आक्रोश पैदा हो गया। उनका कहना है कि 20 साल से मंदिर के बाहर फूल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। प्रबंधन समिति को यह निर्णय वापस लेना चाहिए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.