हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र में कट बनने से दुर्घटना या आपात स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में करीब 45 मिनट की बचत होगी, जिससे घायलों को गोल्डन ऑवर के दौरान बेहतर उपचार मिल सकेगा। मुड़िया पूर्णिमा मेले को देखते हुए एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न होने दी जाए। वाहन की छत पर बैठकर या लटक कर यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मालवाहनों में यात्रियों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने, यमुना एक्सप्रेस-वे, उत्तरी बाईपास और मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे पर बसों की सघन जांच अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। बैठक में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को चेतावनी दी कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा अथवा प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त हो चुके हैं, वे तीन दिन के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। अन्यथा संबंधित विद्यालय के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने और नियमित रूप से शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपूर्ण दस्तावेज वाले अथवा विद्यालय के नाम पंजीकृत न होने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, वैन और बसों से बच्चों को स्कूल न भेजें। बैठक में एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
