• Fri. Jul 24th, 2026

राजीव भवन में पशु मित्रों ने मानदेय न मिलने पर काटा हंगामा

ByVijay Singhal

Jul 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पशु मित्र पशु चिकित्सा विभाग राजीव भवन पहुंचे पशु मित्रों ने ऑल प्राइवेट पशुधन मित्र कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिलने पहुंचे। उनके न मिलने पर विभाग में मौजूद पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पशु मित्रों का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि जिले में जुलाई 2025 में करीब 150 पशु मित्रों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के बाद से पशु मित्र लगातार विभागीय योजनाओं और एफएमडी टीकाकरण अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक नियमित 12,166 रूपये का मासिक मानदेय और अन्य देय का भुगतान नहीं मिल पाया है। संगठन के उपाध्यक्ष पिंकू सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया है, इसके बावजूद भुगतान लंबित होने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। नियमित मानदेय का प्रस्ताव जल्द मंजूर कर लंबित भुगतान जारी किया जाए। इस दौरान डालचंद शर्मा, चंचल सोलंकी, सोनू, अमर सिंह, गजेंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में पशु मित्र मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.