• Thu. Nov 26th, 2026

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की राम कथा में पहुंचे बाबा रामदेव, अध्यात्म पर की चर्चा

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की राम कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे। उन्होंने जगतगुरु से आशीर्वाद लिया। धर्म और अध्यात्म पर चर्चा की। राम कथा पानी घाट क्षेत्र स्थित पहाड़ी बाबा भक्तमाली गौशाला में हो रही है। बताते चलें कि इन दिनों मलूक पीठ के महंत राजेंद्र महाराज द्वारा संत मलूक दास महाराज का जयंती उत्सव मनाया जा रहा है। इसके क्रम में विभिन्न उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की राम कथा भी आयोजित हो रही है। इसमें योग गुरु बाबा रामदेव, संत रमेश बाबा पहुंचे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.