हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को बाबा महाकाल की बड़े महादेव मंदिर में शिव पार्वती विवाह महोत्सव की लग्न पत्रिका लिखी गई। पंडित छैल बिहारी शास्त्री ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की लग्न पत्रिका पढ़कर सुनाई। इस मौके पर श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी गणेश दत्त ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की लग्न पत्रिका लिखी गई। शुभ मुहूर्त में भगवान शिव के विवाह की लग्न पत्रिका श्रद्धालुओं को पढ़कर सुनाई गई। इस मौके पर भगवान शिव की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिर में मौजूद महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। ट्रस्ट के योगेश शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में पूरी होंगी। इस बार भी शिव पार्वती विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन गणेश पूजन का आयोजन होगा। दूसरे दिन भगवान के विवाह का मंडप सजेगा। इसके बाद महाशिवरात्रि को भगवान शिव की गाजे-बाजे के साथ बरात निकाली जाएगी। पुलकित गोयल, जेके अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मोहित, राघव, दीपिका, ज्योति, निशा आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
