हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय स6
मथुरा। नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्टस इंडिया उपज के वरिस्ठ उपाध्यक्ष ने कहा, कतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाला पत्रकारिता का क्षेत्र आज खतरे से खाली नहीं है। पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी होता है, जो जनता की समस्याओं, पीड़ा, अन्याय और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। पत्रकार का दायित्व केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाना, जनता की आवाज बनना और समाज में व्याप्त गलत व्यवस्थाओं पर सवाल उठाना भी है। लेकिन आज विडंबना यह है कि जो पत्रकार दूसरों के अधिकारों और न्याय की आवाज उठाते हैं, वही पत्रकार स्वयं उत्पीड़न, धमकी, अभद्रता और दबाव का सामना कर रहे हैं। यदि पत्रकारों को सच लिखने और सवाल पूछने पर डराया जाए, उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाए या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई जाए, तो यह केवल पत्रकारिता पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी चोट है। पत्रकार का सम्मान केवल पत्रकार का सम्मान नहीं, बल्कि जनता की आवाज का सम्मान है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्योंकि जब पत्रकार की कलम पर दबाव बढ़ता है, तो जनता की आवाज कमजोर पड़ती है और लोकतंत्र की मजबूती प्रभावित होती है। सवाल यह है कि जब जनता की आवाज उठाने वाला पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक कौन पहुंचाएगा?
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
