हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में महाराष्ट्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने एक पार्टी के जिलाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि वह अपने दो बच्चों के साथ वृंदावन आई थीं। एक कार्यकर्ता ने उनकी मुलाकात जिलाध्यक्ष से करवाई, जिन्होंने उन्हें पार्टी संगठन में कई पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी। महिला का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने पहले शादी का झांसा दिया। जब मना किया तो उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। नेता ने दो माह तक उनका शारीरिक शोषण किया। अब धोखा देकर छोड़ दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
