• Sun. May 17th, 2026

मथुरा रिफाइनरी ने रामकृष्ण अस्पताल वृन्दावन को 76.49 लाख. रुपये की लागत की फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन सौंपी

ByVijay Singhal

Feb 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मथुरा रिफाइनरी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृन्दावन को 76.49 लाख. रुपये की लागत की फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन प्रदान की है इससे रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। रिफाइनरी ने अपनी स्थापना के बाद से ही विभिन्न सीएसआर पहलों के अंतर्गत स्थानीय निवासियों के लाभ के लिए काम किया है। मथुरा रिफाइनरी की इस पहल से आरकेएमएस में नेत्र उपचार सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और लोगों को काफी फायदा मिलेगा। कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख रिफाइनरी मुकुल अग्रवाल ने आरकेएमएस में आयोजित एक समारोह के दौरान इस मशीन का उद्घाटन किया और इसे स्वामी सुप्रकाशानंद सचिव आरकेएमएस को सौंपा। फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन मोतियाबिंद के इलाज की नवीनतम तकनीक है। यह मशीन धुंधले लेंस को तोड़ने और हटाने के लिए अल्ट्रासोनिक ऊर्जा का उपयोग करती है और फिर उसके स्थान पर एक आईओएल (इंट्रा ओकुलर लेंस) प्रत्यारोपित किया जाता है। इस मशीन में इस्तेमाल की गई तकनीक बहुत उन्नत है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम को मथुरा रिफाइनरी ने अब तक रु. 14 लाख की लागत से एक एम्बुलेंस, महिला छात्रों को उनके जीएनएम पाठ्यक्रमों के लिए वर्ष 2019-20 से लगातार दो बैचों को 63 लाख रुपये से प्रायोजित किया है। इसके अलावा 62.00 लाख रुपये की लागत से 200 किलोवाट रूफ टॉप ऑन ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र प्रदान किया है |
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.