• Fri. Nov 27th, 2026

होली पर शराब और बियर की दुकानों के अलावा बार पूरी तरह से रहेंगे बन्द- जिलाधिकारी

Byvijay.singhal1233

Mar 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 21 मार्च। होली के त्योहार को देखते हुए शराब और बियर की दुकानों के अलावा बार पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने  आदेश जारी किया है। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। 25 को रंग खेला जाएगा। त्योहार शांति पूर्वक संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। आदेश में बताया गया है कि 24 मार्च की रात 10 बजे से 25 मार्च की शाम पांच बजे तक देशी, विदेशी, बियर की दुकानें बंद रहेंगी। यहां तक कि बार भी बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा। होली को लेकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर अकुंश लगाने के लिए आबकारी टीम के साथ थाना पुलिस चेकिंग कर प्रभावी कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.