हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए राधाकुंड स्थित चित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को प्रस्तावित कारसेवा के लिए वृंदावन में धर्म रक्षा संघ की बैठक हुई। इसमें आंदोलन की कार्ययोजना पर मंथन करते हुए संघ ने आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में आयोजित धर्म गोष्ठी की अध्यक्षता स्वामी हरिदासीय पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज ने की। इसमें संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वृंदावन से हजारों साधु-संत, धर्माचार्य, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ पहुंचकर कारसेवा में भाग लेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान संत समाज में उत्साह था, उसी प्रकार का वातावरण श्रीकृष्ण जन्मभूमि कारसेवा को लेकर दिखाई दे रहा है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि लंबे समय से हिंदू समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय के समाधान की प्रतीक्षा कर रहा है। संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश और डॉ. हरिओम शास्त्री ने कहा कि संत समाज श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को मुक्त कर वहां मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
