• Thu. Nov 26th, 2026

अनंत और राधिका को आशीर्वाद के रूप में मिला ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसाद

Byvijay.singhal1233

Jul 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अनंत अंबानी के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए मथुरा वृंदावन से ब्रजवासी भी मुंबई पहुंचे। आशीर्वाद समारोह में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने उनको सोने और चांदी से निर्मित बांसुरी भेंट की। ब्रजवासियों ने अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट को वृंदावन आने का निमंत्रण दिया। अंबानी परिवार में विवाह कार्यक्रमों की शृंखला के अंतिम चरण में शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। शनिवार को मुंबई में भारतीय संस्कृति की थीम में सजाए गए जिओ सेंटर में नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए देश के प्रमुख सनातनी संतों एवं धर्म प्रचारकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। आशीर्वाद समारोह में धर्म-अध्यात्म क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान किया। आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी भी मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भगवान बांकेबिहारी जी का प्रसादी अंग वस्त्र पहनाया और स्वर्ण निर्मित बांसुरी भेंट की। बांकेबिहारी जी का प्रसादी अंग वस्त्र पाकर नव दंपत्ती ने खुद को धन्य महसूस किया।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.