• Fri. Nov 27th, 2026

व्रन्दावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को भेजा अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण

Byvijay.singhal1233

Jul 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में  उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भेजा है। प्रतिनिधियों ने अनंत अंबानी का यह कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी को सौंप दिया। अनंत की शादी 12 जुलाई को होनी है।
दोनों गोस्वामियों ने मंत्रोच्चार के मध्य शादी का निमंत्रण पत्र ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के चरणों में अर्पित कर, उनसे अनंत को आशीर्वाद देने की कामना की। आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का आमंत्रण पत्र ठाकुर बांकेबिहारीजी व स्वामी हरिदासीय संप्रदाय के टटिया स्थान में भेजा है। यह कार्ड बिहारीजी के चरणों में अर्पित कर दिया गया है। जिससे ठाकुरजी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें। अंबानी परिवार की शादी में वह ठाकुरजी की प्रसादी और अंगवस्त्र लेकर उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए मुंबई शादी में शामिल होने जाएंगे। इस मौके पर पवन चतुर्वेदी, ब्रह्म चतुर्वेदी, महावीर चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.