• Sat. Nov 28th, 2026

फरह स्थित एक मुर्गी फार्म का कर्मचारी संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला

Byvijay.singhal1233

Aug 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव के पास एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले नेपाल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात उसकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद से वह तनाव में था। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह के अनुसार मुताबिक नेपाल का निवासी अमृत उम्र करीब 40 वर्ष पिछले कुछ दिनों से शहजादपुर गांव के समीप एक मुर्गी फार्म पर रह रहा था। उसके परिवार में मां के अलावा कोई नही था। मंगलवार की शाम को नेपाल में उसकी मां का देहांत हो गया। उसे पर रिश्तेदारों ने इसकी सूचना दी। सुबह अमृत भी संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव मुर्गी फार्म स्वामी के सुपुर्द कर दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि उसकी मौत का कारण क्या रहा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.