• Sat. Nov 28th, 2026

सनातन समाज के लिए आज का दिन बहुत ही प्रसन्नता का दिन : साध्वी ऋतंभरा

Byvijay.singhal1233

Dec 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा हिंदू पक्ष की अपील को स्वीकारने पर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी संत-महंतों के साथ वात्सल्य ग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में बैठक की और हर्ष जताया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि धर्म रक्षा संघ का अभीष्ट पूरा हो गया, क्योंकि पत्थर स्वयं गवाही देते हैं, दीवारें स्वयं बोलती हैं। सच को छुपाया नहीं जा सकता। सनातन समाज के लिए आज का दिन बहुत ही प्रसन्नता का दिन है। संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि सर्वे होने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। मंदिर होने के प्रमाण स्वयं प्रकट होंगे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि धर्म रक्षा संघ ने भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए अदालत में वाद दायर किया था। अनेक बार अदालत से सर्वे कराने की प्रार्थना की थी, लेकिन आज जब इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश आया उसे हिंदू समाज अपनी जीत के रूप में देख रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद महाराज ने कहा कि मथुरा जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने का रास्ता साफ होने लगा है। यह जीत की पहली सीढ़ी है। सर्वे के बाद ईदगाह के स्थान पर मंदिर होने के प्रमाण अदालत को प्राप्त हो जाएंगे। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि आखिर सच को कब तक छुपाया जाएगा। सर्वे के बाद सारा सच स्वयं सामने आ जाएगा। बैठक में श्रीदास प्रजापति, गोपाल शर्मा, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.