• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा। ईद की दी मुबारकबाद, कान में कहा-वोट हमको ही देना

ByVijay Singhal

Apr 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईद की नमाज नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के लिए सुनहरा मौका बनकर आई। सुबह से ही महापौर पद के प्रत्याशियों समेत पार्षद पद के उम्मीदवार मस्जिदों के आगे पहुंच गए और मस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर बधाई देने के साथ ही वोट का आशीर्वाद मांगा।
ईद की नमाज को लेकर शहरभर में उत्साह और उमंग का माहौल दिखा। ऐसे में राजनीतिक दल भी इस मौके को हाथ से नहीं देना चाहते थे। उम्मीदवार सुबह से ही मस्जिदों सहित मुस्लिम बस्तियों में जाकर लोगों से जनसंपर्क करने लगे और अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिखे। प्रत्याशियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और कान में हल्के से कहा कि वोट हमको ही देना। मुस्लिम बस्तियों में प्रत्याशियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जनसंपर्क शुरू किया, वहीं ईद की तैयारियों में जुटे बच्चे और युवा भी इन प्रत्याशियों के साथ हो लिए है। ऐसे में ईद के उल्लास पर राजनीतिक रंग चढ़ गया। अधिकांश प्रत्याशियों ने डीगगेट पर पहुंचकर शाही ईदगाह में नमाज अदा कर लौट रहे लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी। यहां भाजपा, कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के प्रत्याशी एवं पार्टी के नेता भी मौजूद रहे, वहीं डीगगेट पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद दिखे। आचार संहिता से बचने के लिए कई प्रत्याशियों ने तो डीगगेट पर अपने कैंप तक नहीं लगाए। सभी प्रत्याशी सड़क पर ही मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दे रहे थे। मुस्लिम बस्तियों में उम्मीदवारों ने कराई सफाई

महापौर और पार्षद पद के कई उम्मीदवारों ने तो अपने-अपने क्षेत्र में सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में सफाई के साथ चूने का छिड़काव कराया। नमाज से पहले ही यह काम पूरा करने के बाद नमाजियों के लिए शरबत और मिल्क रोज तक इंतजाम कराने में भी उम्मीदवार पीछे नहीं रहे। इसके बाद शाम तक बधाई का सिलसिला चलता रहा तो उम्मीदवारों ने सेवईं और बिरयानी का भी खूब स्वाद चखा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.