• Fri. Nov 27th, 2026

पति से विवाद के बाद बच्चों संग पटरी पर जान देने पहुंची महिला

Byvijay.singhal1233

Jun 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पति से विवाद के बाद महिला इस कदर गुस्से में आई कि बच्चों के साथ जान देने के लिए रेल पटरी पर पहुंच गई। जानकारी होते ही महिला उपनिरीक्षक आरपीएफ टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं और महिला की जान बच गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति भूरा से झगड़ा हो गया था। बात ज्यादा बढ़ी तो महिला गुस्से में आ गई। बच्चों को साथ लेकर घर से निकली और वृंदावन रोड स्टेशन पर रेलवे की पटरी पर पहुंच गई। महिला को इस हालत में देख आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाई। तत्काल ही आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक मनीषा महिला के पास पहुंची। महिला से पटरी पर आने का कारण पूछा तो पति से झगड़ा होने की बात बताई। टीम ने महिला का समझाया। महिला के पति को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने महिला को समझा बुझा कर उसे पति के साथ घर भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि महिला छटीकरा क्षेत्र की रहने वाली है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.