• Sun. Nov 15th, 2026

गोवर्धन चौराहे के कैफे में लगी भीषण आग, धुएं से मची अफरातफरी

Byvijay.singhal1233

Aug 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे के समीप सोमवार सुबह एक कैफे में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गोवर्धन चौराहे के पास संचालित किंग एंड क्वीन कैफे के मुख्य गेट पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैफे के भीतर फैलने लगी। कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सभी लोग किसी तरह बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के होटल और दुकानों के कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कैफे के अंदर प्रवेश कर खिड़कियों के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने का अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना के समय कैफे में अधिक भीड़ नहीं थी। यदि उस समय ग्राहकों की संख्या ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी के आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.