• Sun. Nov 15th, 2026

पड़ोसी ने घर में घुसकर बेरहमी से महिला का गला काटकर कर दी हत्या मुठभेड़ में गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Aug 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में महिला की गला रेतकर हत्या रंजिश और लूटपाट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पड़ोसी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उसके माता-पिता को भी साक्ष्य छिपाने और लूट के सामान को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27/28 जुलाई की रात गांव निवासी विजय देवी की उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद घर में रखी नकदी और सोने के आभूषण (कुंडल, बाली, नाक की लौंग और पायल) लूट लिए गए थे। घटना के खुलासे के लिए थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो पुलिस का शक मृतक के पड़ोसी विष्णु उर्फ लुक्का पर गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाटी-मघेरा मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विष्णु ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसकी दोनों टांगों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। यहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.