हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में साइबर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। युवती समेत दो ने कोतवाली व जमुनापार थाने में साइबर शातिरों द्वारा निवेश के नाम पर युवक से साढ़े नौ लाख और युवती के खाते से 1.60 हजार रुपये पार कर दिये। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। साइबर शातिरों द्वारा लोगों को ऑनलाइन निवेश करने आदि का लालच दे अपने जाल में फंसा कर ठगी की जा रही है। शनिवार को योगेश हाल निवासी सरोवर हॉस्पिटल, लोहवन व मूल निवासी नगला देव करन, हयातपुर, जमुनापार ने थाना जमुनापार में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी फेस बुक पर अनिका शर्मा नाम की युवती से दोस्ती हो गयी। आरोप है कि युवतीन ने पहले बातचीत की। बाद में उसने व्हाटसएप पर क्यूकर इन्वेस्टमैंट ट्रस्ट डॉट कॉम नामक फर्जी वेबसाइट पर निवेश करने पर भारी रिटर्न का लालच दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने पहले बींस एप के जरिए 4.50 लाख रुपये के डॉलर खरीदे। बाद में मुनाफा निकालने के नाम पर ठगों ने टैक्स के बहाने उससे रुपये की डिमांड की। इस पर उसने अपने बेटे के द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख 645 रुपये भिजवाये। इसके बाद आरोपी ने और रुपये की मांग की। इस पर उसे ठगी का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर जमुनापार पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर गली विवेकानंद, भैंस बहोरा निवासी युवती शिवानी ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसके बैंक खाते से 30 जुलाई को अज्ञात साइबर शातिरों ने धोखाधड़ी करते हुए दो बार में एक लाख 60 हजार पांच सौ रुपये पार कर दिये। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर प्रवीण राणा नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
