हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में इंस्टाग्राम पर एट रोड एप डाउनलोड कराने पर नगर की युवती से 15 लाख रुपये की जालसाजी हुई है। युवती ने जब अपनी रकम मांगी तो जालसाजों ने दो लाख रुपये मांगे। उम्मीद छोड़ चुकी युवती ने साइबर क्राइम थाने में व्हाट्सएप ग्रुप समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के ललिता आश्रम के पीछे मकान नंबर 224 निवासी वंदना गोस्वामी पुत्री कृष्णमुरारी गोस्वामी ने 15 जून को थाना साइबर क्राइम थाने में केरी गोरमले, काशविन मान और व्हाट्सएप ग्रुप नेम स्टेट स्ट्रीट 164 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मई 2024 में इंस्टाग्राम द्वारा एक स्टॉक ट्रेंडिंग ग्रुप की जानकारी हुई। कुछ चैट करने के बाद छह मई को उसे एप डाउनलोड करने को एक लिंक भेजा गया। वंदना ने एट रोड एप को डाउनलोड कर लिया। इसमें 20 हजार रुपये डाले। तत्काल ही वंदना को इसमें फायदा हुआ। बस फिर लालच के चलते वंदना ने कई बार ऐसा करते हुए 15 लाख रुपये की धनराशि डाल दी। वंदना ने दबाव बनाकर धनराशि वापस की मांग की तो उससे दो लाख रुपये और मांगे गए। पर कोई भी धनराशि वंदना को नहीं मिल सकी। आखिरकार पीड़िता ने माता-पिता को पूरी जानकारी दी। 15 जून को पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
