• Sat. Nov 28th, 2026

कोसीकलां के कोकिलावन धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में लगी आग

Byvijay.singhal1233

Apr 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के कोकिलावन धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी कार से बाहर आ गए। चंद मिनटों में कार आग के हवाले हो गई। महरौली दिल्ली निवासी बबलू मलिक उर्फ बसर मलिक अन्य लोगों के साथ कार से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए आए थे। बताते हैं कि यहां दर्शन करने के बाद वापस जा रहे थे, तभी अचानक कार के टायर में चिंगारी भड़क गई। टायर में आग लगने के बारे में जब कार सवारों को पता चला तो वे तत्काल बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक कार जल चुकी थी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.