हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में शहर के परिक्रमा मार्ग स्थित अटलवन के समीप गली में अधूरे मकान के भूतल में एक साधु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जगदीश शर्मा का अटलवन स्थित गली में अधूरा मकान पड़ा है। शनिवार शाम करीब 6 बजे जब जगदीश मकान की सफाई करने पहुंचे तो दुर्गंध आने के बाद उन्होंने पास रहने वाले लोगों को बुलाया। उन्होंने जब मकान के भूतल में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। भूतल में एक युवक फंदे पर लटका मिला। शव किसी साधु का प्रतीत हो रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक कोई साधु है। अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
