हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के नगला गिरधर में अवैध खनन माफियाओं पर एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन जब्त की हैं। एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित माफिया भाग जाने में सफल रहे। एसडीएम को काफी समय से क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। इस पर एसडीएम नीलम श्रीवास्तव ने गांव नगला गिरधर में कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार साविका शर्मा को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार को मौके पर दो जेसीबी मशीन व एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्राॅली चलते मिले। छापामार कार्रवाई से खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। वह ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भागने में सफल रहे। नायब तहसीलदार साविका शर्मा ने बताया सरकारी गोचर भूमि में अवैध खनन हो रहा था। दो जेसीबी मशीन जब्त की हैं। माफियाओं की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात रहे बलदेव क्षेत्र में पुलिस की चुप्पी से खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। कई स्थानों पर रात से लेकर सुबह 6 बजे तक अवैध खनन होता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
