हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के कोकिलावन धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी कार से बाहर आ गए। चंद मिनटों में कार आग के हवाले हो गई। महरौली दिल्ली निवासी बबलू मलिक उर्फ बसर मलिक अन्य लोगों के साथ कार से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए आए थे। बताते हैं कि यहां दर्शन करने के बाद वापस जा रहे थे, तभी अचानक कार के टायर में चिंगारी भड़क गई। टायर में आग लगने के बारे में जब कार सवारों को पता चला तो वे तत्काल बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक कार जल चुकी थी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
