हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा नौहझील के मथुरा रोड़ स्थित एक देशी शराब के ठेके पर ग्राहकों को खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। फुटपाथ पर कब्जा कर ग्राहकों के लिए पानी, गिलास और नमकीन आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। नौहझील कस्बे में शुक्रवार को पैंठ लगती है। वहीं ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों का खर्चा बांटा जाता है। ऐसे में सुबह से ही सरकारी ठेके पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। अन्य दिनोें में भी ठेके के सामने फुटपाथ पर शराब पी और पिलाई जाती है। इससे लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल हो जाता है। शराबी अक्सर एक-दूसरे को गालियां देते हुए झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार बाल्यान ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
0% LikesVS
100% Dislikes
