• Mon. Jun 29th, 2026

नोह्झील कस्बा के मथुरा रोड स्थित देशी शराब के ठेके पर फुटपाथ को बना लिया बार

ByVijay Singhal

Apr 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा नौहझील के मथुरा रोड़ स्थित एक देशी शराब के ठेके पर ग्राहकों को खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। फुटपाथ पर कब्जा कर ग्राहकों के लिए पानी, गिलास और नमकीन आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। नौहझील कस्बे में शुक्रवार को पैंठ लगती है। वहीं ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों का खर्चा बांटा जाता है। ऐसे में सुबह से ही सरकारी ठेके पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। अन्य दिनोें में भी ठेके के सामने फुटपाथ पर शराब पी और पिलाई जाती है। इससे लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल हो जाता है। शराबी अक्सर एक-दूसरे को गालियां देते हुए झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार बाल्यान ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.