• Mon. Jun 29th, 2026

थाना मांट के अंतर्गत निकाय चुनावों में खपाने के लिए लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी

ByVijay Singhal

Apr 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर एसटीएफ लखनऊ, आबकारी विभाग एवं मांट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मथुरा में चुनावों के लिए आ रही अवैध शराब से भरी दो गाड़ियों समेत तीन तस्करों को पकड़ा है। शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। एसटीएफ को सूचना मिली की मथुरा में निकाय चुनावों में खपाने के लिए चंडीगढ़ ब्रांड की शराब लाई जा रही है। यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर एसटीएफ़, आबकारी विभाग और मांट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार व एक मेटाडोर से 150 पेटियां चंडीगढ़ ब्रांड की शराब बरामद की है। तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं। आबकारी निरीक्षक ईशा गोयल ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर राहुल पुत्र विजय सिंह निवासी पटेल नगर, सोनीपत हरियाणा, सुरेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी झामरी, झज्जर हरियाणा, सूरज पुत्र पप्पू वर्मा निवासी गेदुआ थाना विसला घाट, जिला बलिया हैं। एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शराब मथुरा में हो रहे चुनावों के लिए लाई जा रही थी। शराब तस्कर सुरेंद्र की तीन पहले ही शादी हुई है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तस्करों को जेल भेजा जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.