हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बिरजापुर के पास एक दुकान में घुसकर मालिक और उसके नौकर को सरियों से पीटा गया। हमलावरों ने फायरिंग करके दहशत भी फैलाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुुकान पर काम करने वाले नौकर से इंस्टाग्राम पर तीखी नोंक-झोंक के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और चार अज्ञातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिरजापुर निवासी जमालुद्दीन की पुराने एआरटीओ के पास वैल्डिंग करने की दुकान है। दुुकान पर आसिफ नाम का युवक काम करता है। इंस्टाग्राम पर उसकी किशेंद्र उर्फ केके से तीखी नोंक-झोंक हो गई। इस पर देख लेने की धमकी देने वाला केके अपने चार साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया और दुकान मालिक व नौकर पर सरिया से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने फायरिंग करके दहशत भी फैलाई। हाईवे पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
