• Thu. Nov 26th, 2026

अजमेर के श्रद्धालु से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अजमेर के श्रद्धालु की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उसकी बेटी घायल हुई थी। इसी गुस्से में ग्रामीणों ने श्रद्वालुओं की ईको कार के शीशे तोड़ दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हाईवे पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मां और बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है ईको के चालक ने नशे का सेवन कर रखा था, जो कि तहरीर देकर एक मिनट भी रूका नहीं और चला गया।अजमेर के वैशाली नगर निवासी अमित वर्मा परिवार के साथ वृंदावन में दर्शन करके शनिवार को घर लौट रहे थे। नरहौली चौराहा और गांव तारसी के मध्य कार से बाइक में टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार अनु, उसकी पत्नी सुनीता और आठ साल की बेटी रोशनी घायल हो गईं। बाइक सवार खेत से घास काटकर लौट रहे थे। बाइक सवार बेटी और पत्नी की चोट देकर गुस्रे में आ गया। उसने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और श्रद्धालु के साथ मारपीट कर दी।अमित वर्मा की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बाइक सवार उसमें शीशे तोड़ते दिख गया। प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बेटी घायल हुई। उसके बाद यह घटनाक्रम हुआ। आरोपी अनु निवासी तारसी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.