• Thu. Nov 26th, 2026

जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने के चार युवकों को नहीँ मिली जमानत

Byvijay.singhal1233

Apr 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। चौक बाजार की जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने के आरोपी चार युवकों को शनिवार को जमानत नहीं मिल सकी। उधर, शहर में सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान मुस्तैद नजर आए। खुफिया तंत्र ने भी मिश्रित आबादी में पूरी नजर बनाए रखी और एसएसपी को पल-पल की जानकारी दी। रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के वक्त युवकों ने जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़कर भगवा झंडा लहरा दिया था। गोविंदनगर और कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हनी गौतम निवासी महाविद्या कॉलोनी, काव्य निवासी गायत्री विहार कॉलोनी, देवकरण निवासी जयसिंहपुरा और दाऊ ठाकुर उर्फ देवांश को शांतिभंग में गिरफ्तार जेल भेज दिया था। अखिल भारत हिंदू महासभा ने भगवा झंडा लहराने वाले चार युवाओं को शांतिभंग में जेल भेजे जाने की निंदा की है। महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने कहा कि चौक बाजार में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने धार्मिक नारे लगाए, जिसके फलस्वरूप युवकों ने भी उनके जवाब में नारे और भगवा झंडे लहराए। उन्होंने कहा कि जब इनकी गिरफ्तारी की गई तो विशेष समुदाय के युवकों की क्याें नहीं। शांतिभंग में गिरफ्तारी करने के बाद जेल भेजने की आवश्यकता नहीं थी। इसका अखिल भारत हिंदू महासभा विरोध करती है। पुलिस के चारों युवकों को गिरफ़्तार करना एकतरफा कार्रवाई दर्शाता है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.