• Mon. Nov 2nd, 2026

राजीव भवन में नवागत सीडीओ को गायब मिले लिपिक, सर्विस बुक थीं अधूरी

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। राजीव भवन स्थित लगभग सभी कार्यालय बृहस्पतिवार को सीडीओ मनीष मीणा को अव्यवस्थित मिले। कर्मचारी अपने-अपने पटल से गायब थे, सर्विस बुक अधूरी मिलीं। कार्यालयों में मिली कमियों के लिए सीडीओ ने बाबुओं के पेंच कसते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। कहा कि जल्द फिर से निरीक्षण किया जाएगा। विगत दिनों नवागत सीडीओ मनीष मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया है। उन्हें राजीव भवन के कार्यालयों में अव्यवस्था की जानकारी मिल रहीं थीं। बृहस्पतिवार को सीडीओ ने राजीव भवन के ग्रामीण अभियंत्रण, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकतर कार्यालय में बाबुओं के पटलों का ठीक विभाजन नहीं मिला। न ही किसी पटल की कोई नेम प्लेट लगी मिली। महत्वपूर्ण यह है कि अधिकतर विभागों की सर्र्विस बुक अधूरी थीं। सीडीओ को निरीक्षण में अधिकांशत कार्यालय अव्यवस्थित मिले। उनके द्वारा बाबुओं को सख्ती से विभागीय नियमावली का प्रयोग करने को कहा। संबंधित अधिकारियों को भी काम काज में सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ मनीष मीणा ने बताया कि राजीव भवन के पीछे के हिस्सा तथा आसपास के हिस्से का वह निरीक्षण नहीं कर सके हैं। जल्द ही वह पुन: निरीक्षण करेंगे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.