• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दीपावली को लेकर बढ़ाई सुरक्षा

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दीपावली को लेकर  सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। जीआरपी आरपीएफ के साथ रेलवे मजिस्ट्रेट ने भी चेकिंग को बढ़ा दिया है। करवा चौथ को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गुरूवार की रात को स्वान दस्ते के साथ समूचे जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिना टिकट यात्रा करने पर दो लोगों को जेल भेजा गया। दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में असमाजिक तत्व सक्रिय ना होने पाएं इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ से संयुक्त टीम का गठन किया है। वहीं रेलवे मजिस्ट्रेट विकास चौधरी के निर्देशन में निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की रात को रेलवे मजिस्ट्रेट ने आरपीएफ और आरपीएफ की टीम को साथ लेकर अप और डाउन रूट की ट्रेनों को चेक किया। चेकिंग टीम ने 69 ऐसे यात्रियों को पकड़ा जो बिना टिकट के यात्र कर रहे थे। इस दौरान 3 अनाधिकृत वेंडर्स को पकड़ा साथ ही 6 लपकों को भी मजिस्ट्रेट की चेकिंग टीम ने पकड़ा इन सभी से 77740 रुपये का अर्थदंड मौके पर वसूल किया गया। दो व्यक्ति जो अर्थदंड अदा नहीं कर सके रेलवे मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। आरपीएफ के स्वान दस्ते के साथ लगातार चेकिंग की जा रही है। प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त भी बढ़ाई गई है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.