• Sun. Nov 1st, 2026

बी. फार्मा और डी. फार्मा में जॉब के अवसरों की कमी नहीं : डॉ. देवेन्द्र

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में संस्थान के निदेशक डॉ. देवेन्द्र पाठक ने बी. फार्मा और डी. फार्मा प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में कैरियर बनाने वालों के लिए यह दोनों ही पाठ्यक्रम बहुत उपयुक्त हैं। डॉ. पाठक ने बताया कि बी फार्मा और डी फार्मा में जॉब के अवसरों की कमी नहीं है। बी. फार्मा करने के बाद आप विभिन्न हेल्थ केअर सेंटरों में बतौर फार्मासिस्ट कार्य कर सकते हैं या फिर स्वयं का लाइसेंस लेकर खुद की फार्मेसी भी खोली जा सकते हैं। डॉ. पाठक ने बताया कि इसके अलावा मेडिकल रिप्रजेंटेटिव और फार्मा मार्केटिंग के फील्ड में सेल्स मैनेजर, एरिया सेल्स मैनेजर के तौर पर भी कार्य किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने कहा कि इन दिनों हेल्थ वेबसाइटों की भरमार सी हो गई है। ऐसे में इन वेबसाइटों के लिए मेडिकल कंटेंट राइटर, मेडिकल स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर शानदार करिअर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. मयंक कुलश्रेष्ठ ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि वे नियमित रूप से कक्षा में आएं तथा जो भी बताया जा रहा है, उस पर अमल भी करें। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक तलेवर सिंह, सुनम, विभा, रुत्वी, आकाश, सुमेधा, आर.के. चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रो. वर्षा स्नेही ने किया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.