हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में एक ही रात में दो दुकानों में अज्ञात चोर छत के रास्ते दो दुकानों में दाखिल हुए और हजारों रुपये की नकदी, सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान चुरा ले गए। मोहल्ला विस्लोकर में दिनेश महरौलिया की परचून की दुकान और महेश अग्रवाल की चावल की दुकान है। मंगलवार- बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते दुकानों के अंदर उतरे। सबसे पहले उन्होंने दिनेश महरौलिया की परचून की दुकान को खंगाला। यहां से गल्ले में रखे करीब 10 से 15 हजार रुपये और सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिए। इसके बाद चोर महेश अग्रवाल की चावल की दुकान में पहुंचे। यहां गल्ले में रखी खुदरा नकदी और सिक्के चुरा ले गए। बुधवार सुबह दोनों व्यापारी रोजाना की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकानों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी ही सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर रही है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
