हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में कार्तिक पूर्णिमा से पहले धार्मिक नगरी गोवर्धन के गिरिराज धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गिरिराज महाराज के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों ने सप्तकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा गोवर्धन क्षेत्र गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। कार्तिक मास में गोवर्धन की धार्मिक महत्ता बढ़ जाती है। मान्यता है कि कार्तिक मास में गिरिराज महाराज की परिक्रमा, पूजा और दान से विशेष पुण्य फल मिलता है। इसी आस्था के चलते कार्तिक पूर्णिमा से पहले ही श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचने लगे हैं। सोमवार को सुबह से देर शाम तक परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने दंडवत परिक्रमा, दुग्धधारा और पैदल परिक्रमा की। भक्तों ने दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद और जतीपुरा स्थित मुखारविंद के दर्शन किए। उन्होंने गिरिराज महाराज से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह धार्मिक वातावरण दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
