हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में मिठाइयों की शुद्धता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने सुदामा चौक पर दो क्विंटल से अधिक संदिग्ध मावा जब्त किया। मावा से भरी मारुति वैन का चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को मावे की जांच के लिए सूचना दी गई है। वैन का नंबर यूपी 85 एक्स 0014 है। बरसाना में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधारानी के दर्शन करने आते हैं। यहां मावे से बनी मिठाइयों की खपत भी खूब होती है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विभाग की सक्रियता केवल बड़े धार्मिक आयोजनों तक सीमित रहती है। सामान्य दिनों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों ने श्रद्धालुओं की सेहत से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में नियमित निगरानी की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता केवल बड़े धार्मिक आयोजनों तक सीमित है। आयोजनों के दौरान जांच अभियान चलाकर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि विभाग नियमित निगरानी क्यों नहीं करता। सहायक आयुक्त द्वितीय जतिन प्रसाद का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर इसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है। विभाग को मावे का नमूना लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच करानी चाहिए। यह भी पता लगाना चाहिए कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी। इसकी आपूर्ति कहां होनी थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। केवल नमूना लेकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
