• Sun. Nov 15th, 2026

श्री बांकेबिहारी मंदिर के गेट दो के समीप श्रद्धालुओं और दुकान कर्मचारी भिड़े

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट 2 के समीप भीड़ में श्रद्धालु और दुकान के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। श्रद्धालुओं ने कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पीट दिया। इससे उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। गौतमपाड़ा निवासी सूरज चौहान श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली में लाल घी वाले की दुकान पर कर्मचारी है। वह मंदिर के गेट दो से दुकान की ओर जा रहे थे तभी वहां से मंदिर की ओर जा रहे चड़ीगढ़ के श्रद्धालु परिवार ने भीड़ के बीच धक्का लगने पर उसे विपरीत दिशा से आने पर टोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद इतना बढ़ गया कि एकदूसरे के बीच लातघूसें चल गए। श्रद्धालुओं ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए मुंह एवं सिर पर वार किया। आसपास के लोगों ने बामुश्किल बीचबचाव कराया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। घायल दुकान कर्मचारी को अस्पताल भेजा। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली में श्रद्धालुओं के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर श्रद्धालुओं ने भी कर्मचारी के विरुद्ध तहरीर दी है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि झगड़े में दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.