हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में जिला टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा एक स्थानीय होटल में दीपावली फैमिली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कृष्ण शर्मा, सचिव रोहिताश चौधरी, उपाध्यक्ष अमित सक्सेना एवं शेखर शर्मा तथा देवेश अग्रवाल एवं त्रिलोकी प्रसाद शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं ख्यातिप्राप्त गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। वहीं बच्चों एवं परिवारजनों के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन, महिप अरोड़ा, मयंक गुप्ता, शुभम शर्मा, विकास अग्रवाल, कन्हैया कृष्णा, देवेश गर्ग, वैभवी बहादुर, हर्षल शर्मा, राम कुमार, विवेक अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, निखिल शर्मा, मनीष लवानिया, जितेंद्र कुमार आदि रहे।
7455095736
जिला टैक्स बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली फैमिली मिलन समारोह
