हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में अमरनाथ विद्या आश्रम के खेल मैदान पर द्वितीय इंटर स्कूल टग ऑफ वॉर जिला चैंपियनशिप हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश टग ऑफ वॉर संघ के सचिव एनके चक्रवर्ती सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन सचिव ज्ञानेंद्र ने बताया कि अंडर-15 बालिका वर्ग में पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रथम, सेंट डोमिनिक स्कूल द्वितीय और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन तृतीय रहा। बालक वर्ग में वृंदावन पब्लिक स्कूल ने पहला, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन ने दूसरा और ज्ञानदीप शिक्षा भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन प्रथम और वृंदावन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। बालक वर्ग में बाबा पातीराम स्कूल प्रथम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच द्वितीय और होली एंजेल पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल कोसी प्रथम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल सलेमपुर द्वितीय और ज्ञानदीप शिक्षा भारती तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अमरनाथ विद्या आश्रम ने प्रथम और केआर इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला उपक्रीड़ा अधिकारी आजाद, बीएसए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा, जिला एथलेटिक संघ के सचिव जय सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के कोच और निर्णायकों का सहयोग रहा।
7455095736
मथुरा में पुलिस मॉडर्न और कान्हा माखन स्कूल का दबदबा
