• Sun. Nov 1st, 2026

बुखार के रोगी को डेंगू मरीज घोषित किया तो होगी कार्रवाई

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। किसी भी बुखार रोगी को डेंगू का मरीज घोषित करना पैथोलॉजी संचालकों को भारी पड़ सकता है। डेंगू मरीज की सूचना सीएमओ कार्यालय को देनी होगी। इसको लेकर आईएमए सहित पैथोलॉजी संचालकों को पत्र भेजा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने आईएमए एवं पैथोलॉजी संचालकों को पत्र लिख कहा गया है कि किसी भी ज्वर रोगी को डेंगू का मरीज घोषित कर देने से जनसामान्य में अफवाहें फैलने लगती हैं तथा भय व्याप्त हो जाता है। रोगी की जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर तत्काल इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय में आईडीएसपी यूनिट अथवा जिला मलेरिया अधिकारी को दी जाए। कहा गया कि प्लेटलेट्स का कम हो जाना डेंगू रोग होने की पुष्टि नहीं करता। प्रयोगशाला जांच में परीक्षण एलाइजा विधि से ही किया जाय। बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के रैपिड टैस्ट किटों से परीक्षण परिणाम उचित नहीं है।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.