हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, आगरा की ओर से रमणरेती आश्रम स्थित चिकित्सालय में शनिवार को निःशुल्क दिव्यांग एवं बधिर चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इनमें से 32 लोगों को सुनने की मशीनें निशुल्क प्रदान की गईं। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शीला देवी गोपाल दास सर्राफ की स्मृति में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने दिव्यांगजन और कम सुनने की समस्या से पीड़ित महिला-पुरुषों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। आधुनिक मशीनों से मरीजों के कानों की जांच की गई। सुनने की मशीन के लिए उपयुक्त पाए गए 42 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके अलावा छह मशीनों की मरम्मत भी की गई। एक दिव्यांगजन के पैर का परीक्षण किया गया। डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को रमणरेती आश्रम में यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में कुलदीप शर्मा, नारायण, पूनम सिंह, संजय कुमार, ऋतिक, अमित पाठक और सलोनी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
7455095736
रमणरेती में 32 लोगों को प्रदान कीं सुनने की मशीन
