हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां व नंदगांव रोड पर स्थित शीतल छाया वृद्ध आश्रम में सुबह पक्षियों की चहचाहट से होगी। मथुरा के समाजसेवी ब्रज मोहन सिंघल और उनके पुत्र कुंज बिहारी सिंघल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, श्रीरामलीला सभा मथुरा के अध्यक्ष जयंती अग्रवाल, लायंस क्लब इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पीसी जैन, जल पुरुष प्रमोद गर्ग कसेरे, केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल और नीरज अग्रवाल ने भूमि पूजन कर इस पहल की शुरुआत की। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि पक्षी महल करीब साठ फुट ऊंचा बनाया जाएगा। जिसमें चारों ओर पक्षियों के घौंसले बनाए जाएंगे। उनके दाने पानी की व्यवस्था की जाएगी। पहले एक कमरा बनाया जाएगा। जिसके ऊपर मीनार बनाई जाएगी। डाॅ. अमर सिंह पौनिया, पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, सुभाष बांसईया, वेदप्रकाश गोयल. डा. एलपी शर्मा, राजेंद गर्ग, ताराचंद शर्मा, जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
7455095736
पक्षियों की चहचहाहट से गूंजेगा वृद्धाश्रम
